bjp-national-general-secretary-saikia-reached-jharkhand-on-a-four-day-stay

चार दिवसीय प्रवास पर झारखंड पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सैकिया

रांची, 30 जून (हि.स.)। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मंगलदै लोकसभा क्षेत्र से सांसद दिलीप सैकिया राष्ट्रीय महासचिवों के राज्य प्रवास के कड़ी में चार दिवसीय दौरे पर बुधवार को रांची पहुंचे। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर दिलीप सैकिया के पहुंचने पर उनका स्वागत किया। उनके साथ राज्यसभा सांसद कामाख्या प्रसाद तासा भी मौजूद हैं। सैकिया ने झारखंड भाजपा के कार्यकर्ताओं का स्वागत के लिए धन्यवाद किया। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in