झारखंड
सड़क दुर्घटना में मारे गये युवकों के परिजनों से मिले भाजपा नेता
खूंटी, 01 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और खूंटी के विधायक प्रतिनिधि काशीनाथ महतो के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मारे गए युवकों के परिजनों से मिलने खूंटी पहुंचे और उनको ढांढस बंधाया। भाजपा नेताओं ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। काशीनाथ महतो ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार उनके साथ है। इस मौके पर कैलाश महतो, रामा महतो, बल्लू महतो, जितेंद्र महतो सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि होली के दिन सोमवार को खूंटी टोली के स्व. महावीर लोहरा के पुत्र संदीप लोहरा तथा रूतू महतो के पुत्र सहजू महतो की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी। हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल/चंद्र