भाजपा किसान मोर्चा की हुई बैठक

bjp-kisan-morcha-meeting
bjp-kisan-morcha-meeting

रांची, 24 फरवरी (हि. स.)। भाजपा किसान मोर्चा के कार्यालय में बुधवार को मोर्चा के अध्यक्ष पवन साहू की अध्यक्षता में 25 फरवरी को मोर्चा की संगठनात्मक परिचय बैठक के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। गुरुवार को होने वाली बैठक में किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी, प्रमंडल के प्रभारी, सभी जिला के प्रभारी एवं सभी जिला के अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मार्गदर्शन के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश उपस्थित रहेंगे। इससे पूर्व बैठक में कृषि नीति पर चर्चा हुई। कृषि नीति के प्रचार प्रसार पर जोर दिया गया। मोर्चा द्वारा किसानों में व्याप्त भय जो अन्य राजनीतिक दलों द्वारा किसानों के बीच फैलाया जा रहा है उसे दूर किया जाएगा। किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए मोर्चा हर संभव प्रयास करेगी। पवन साहू ने कहा कि किसानों की जो वर्तमान स्थिति है। उसकी पूरी जिम्मेवार कांग्रेस पार्टी है। उसने लंबे समय तक किसानों के विकास के लिए सकारात्मक कार्य नहीं किया। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in