bjp-is-in-favor-of-rapid-industrial-development-in-the-state-deepak-prakash
bjp-is-in-favor-of-rapid-industrial-development-in-the-state-deepak-prakash

राज्य में तीव्र औद्योगिक विकास की पक्षधर है भाजपा : दीपक प्रकाश

रांची, 07 मार्च (हि.स.)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने राज्य में उद्योगपतियों को निर्भीक होकर उद्योग लगाने की बात कही है। प्रकाश ने रविवार को कहा कि भाजपा भी राज्य में तीव्र औद्योगिक विकास की पक्षधर है। राज्य का गठन भी प्रदेश के सर्वांगीण विकास की सोच के साथ ही हुआ। उन्होंने कहा कि झारखंड अनेक संभावनाओं का प्रदेश है। यह राज्य प्रकृति और संस्कृति से सम्पन्न है। राजनीतिक अस्थिरता से उबारते हुए पिछली भाजपा सरकार ने राज्य के सर्वांगीण विकास की एक मजबूत आधारशिला रखी है। जिस पर विकास का भव्य इमारत तैयार हो सकता है। प्रकाश ने कहा कि इसके लिये नीति और नियत दोनो साफ होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की दुर्दशा, कानून व्यवस्था के बिगड़ते हालात ने सारी संभावनाओं पर पानी फेर दिया है। राज्य से बेरोजगारी दूर करने के लिये उद्योग धंधों का विकास जरूरी है लेकिन इसके लिये सुदृढ़ कानून व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं का विकास करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। इसके बिना कोई भी निवेश संभव नहीं है। भाजपा की पिछली सरकार से इस दिशा में ठोस और सार्थक पहल किये थे। हिन्दुस्थान समाचार/ कृष्ण/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in