bjp-has-no-moral-right-to-question-jharkhand39s-law-and-order-rakesh-sinha
bjp-has-no-moral-right-to-question-jharkhand39s-law-and-order-rakesh-sinha

झारखंड की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने का भाजपा को नैतिक अधिकार नहीं: राकेश सिन्हा

रांची, 26 फरवरी (हि. स.)। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश को राज्य में विधि-व्यवस्था पर प्रश्न खड़ा करने का नैतिक अधिकार नहीं है। सिन्हा शुक्रवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार में अपराधियों की गिरफ्तारी की जा रही है। हम साफ-नीयत और नीति के साथ राज्य की जनता की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। अगर राज्य में कोई अपराधिक घटना घटित होती है तो प्रशासन पूरी तरह संवेदनशीलता के साथ कारवाई करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार करती है। सिन्हा ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष को उनकी सरकार में विधि-व्यवस्था कैसी रही, इस पर भी चिंतन करना चाहिए। मुख्यमंत्री निवास के पास हत्या हो जाती है। अंधविश्वास के कारण पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के क्षेत्र में पांच लोगों की हत्या, खूंटी में सात लोगों की हत्या, गौरक्षा के नाम पर दलितों की पीट कर हत्या हो जाती है। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार में माॅब-लिंचिंग शब्द का जन्म झारखंड बना। गुमला जिले के कामदारा में एक ही परिवार के लोगों की हत्या के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोषियों को गिरफ्तार करने का काम किया है।भाजपा की हत्या पर राजनीति करने की पुरानी आदत है। हम पूरी तरह संवेदनशीलता के साथ राज्य की जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in