भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश एवम संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने जताया शोक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश एवम संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने जताया शोक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश एवम संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने जताया शोक

रांची, 15 जुलाई ( हि.स.) भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश एवम पार्टी के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदेव राम उरांव के असामयिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन वनवासी समाज की सेवा में समर्पित रहा। सहज,सरल स्वभाव के धनी स्व उरांव ने वनवासी समाज के सामाजिक आर्थिक और सांस्कृतिक उत्थान केलिये लगातार कार्य किये।सेवा कार्यों का विस्तार किया। नेता द्वय ने उनकी आत्मा की शांति केलिये ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान उन्हें चरणों मे स्थान दें। प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश ने भाजपा हजारीबाग ज़िला महामंत्री विपिन सिन्हा के भाई स्व सुभाष सिन्हा एवम भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रानी सिंह के पुत्र के निधन पर भी गहरा शोक प्रकट किया है। प्रकाश ने कहा कि इस दुखद क्षणों में ईश्वर परिजनों को धैर्य एवमदुख सहने का साहस प्रदान करें। हिंदुस्थान समाचार /विनय/सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in