प्रदेश भाजपा द्वारा चंद्रशेखर सिंह व ज्ञानरंजन सिन्हा को शहरी व ग्रामीण जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर किया स्वागत।

धनबाद , 19 जुलाई (हि.स.) । झारखंड प्रदेश भाजपा द्वारा श्री चंद्रशेखर सिंह को धनबाद महानगर भाजपा अध्यक्ष एवं श्री ज्ञानरंजन सिन्हा को ग्रामीण भाजपा जिलाध्यक्ष बनाये जाने का गोविंदपुर पश्चिमी मंडल भाजपा ने स्वागत किया है। मंडल अध्यक्ष रतिरंजन गिरि किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष किसन महराज एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमृत दास ने कहा कि इससे संगठन और मजबूत होगा। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण कमेटी के लिए रतिरंजन गिरि के नेतृत्व में काफी लंबे समय से मांग की जा रही थी। बधाई देने वालों में संजीत, तपन मंडल, मनोज जायसवाल, विश्वनाथ मंडल, सुभाष मंडल, अनन्त दत्ता, कन्हैया,पवन जायसवाल, राजेश मुर्मू, कालीपद मंडल, बिनोद महतो, त्रिलोचन गिरि, विशनाथ गोस्वामी आदि अन्य शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार / बिमल चक्रवर्ती /सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in