अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्यशैली को बदलें : बिट्टू पाठक
अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्यशैली को बदलें : बिट्टू पाठक

अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्यशैली को बदलें : बिट्टू पाठक

मेदिनीनगर, 19 जुलाई (हि.स.)। कोविड 19 महामारी को लेकर पूरा देश बुरे दौर से गुजर रहा है। इसके बावजूद झारखंड सरकार प्रदेशवासियों की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। उक्त बातें रविवार को पार्टी कार्यालय में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद में बिजली, स्वास्थ्य, कृषि, ट्रेजरी, ब्लड बैंक, पीएम आवास सहित मूलभूत सुविधा जरूरतमंदों को मिले इसके लिए कांग्रेस पार्टी कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि जनता के कार्यों का निष्पादन ससमय हो इसके लिए अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कार्यशैली में बदलाव लाएं, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी ने कहा कि झारखंड की महागठबंधन की सरकार राज्य की जनता के लिए बनी है, उनकी समस्यायों के हर समाधान के लिए बनी है। हिन्दुस्थान समाचार/संजय/वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in