biting-cold-due-to-cold-no-arrangement-of-bonfire
biting-cold-due-to-cold-no-arrangement-of-bonfire

कड़ाके की ठंड से ठिठुरा पलामू, अलाव की व्यवस्था नहीं

मेदिनीनगर, 27 जनवरी (हि.स.)। ज़िले के सभी प्रखंड क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं। बाजार क्षेत्रों में भी प्रशासनिक स्तर पर अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई। हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र सोन- कोयल के अलावा कैमूर पहाड़ी क्षेत्र से घीरे हुए होने के कारण यहां लगातार चार दिनों से कोहरे व ठंड के चपेट में आने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बुधवार को दोपहर 12 बजे तक क्षेत्र में धूप नहीं निकला। हर चौक चौराहों पर लोग अपने स्वयं खर्च कर अलाव की व्यवस्था कर ठिठुरन से निजात पाने में जुटे हैं। हैदरनगर के समाजसेवी सह डीलर संघ के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, राकेश सिंह, गुड़ु सिंह के अलावा कई व्यवसाइयों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष बाजार क्षेत्र में सरकारी स्तर पर अलाव की व्यवस्था की जा रही थी। लेकिन अब तक न तो अलाव की व्यवस्था की गई न ही गरीबों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर मुखिया को कम्बल वितरण के लिए खानापूर्ति की गई। लेकिन वह मुखिया के स्तर तक ही सिमट कर रह गया। हिन्दुस्थान समाचार/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in