birth-anniversary-of-baba-saheb-dr-bhimrao-celebrated-in-bjp-office
birth-anniversary-of-baba-saheb-dr-bhimrao-celebrated-in-bjp-office

भाजपा कार्यालय में मनायी गयी बाबा साहब डॉ भीमराव की जयंती

रांची, 14 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से बुधवार को प्रदेश कार्यालय में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 130वी जयंती मनायी गयी। संविधान के निर्माण एवं उनके द्वारा किए गये कार्यो की चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने जैसा कहा था कि शिक्षित बनो, संघर्ष करो, संगठित रहो, ये तीन मूलमंत्र में ही जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त होता हैं। बाबा साहब ने अशिक्षित और निर्धन लोगों को जागरूक बनाने का काम किया। बाबा साहब का संपूर्ण जीवन ही तयाग और बलिदान का पर्याय बन चुका था, जिसमें वह दलितों का प्रतिनिधित्व करते थे और उनको समान अधिकार समाज में पाने को प्रेरित किया करते थे। उन्होंने अनेकों आंदोलन चलाये। बेज़ुबान, शोषित और अशिक्षित लोगों को जगाने के लिए वर्ष 1927 से 1956 के दौरान मूक नायक, बहिष्कृत भारत, समता, जनता एवं प्रबुद्ध भारत नामक पांच साप्ताहिक व पाक्षिक पत्र- पत्रिकाओं का संपादन किया। बाबा साहब की जयंती के अवसर पर झारखंड उच्च न्यायालय के समीप स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता, पूर्व विधायक रामचंद्र नायक, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सीताराम रवि, प्रदेश कार्यालय मंत्री जोगेंद्र लाल, मोर्चा महानगर अध्यक्ष राम लगन राम आदि शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in