bharatiya-janata-party39s-foundation-day-celebrated
bharatiya-janata-party39s-foundation-day-celebrated

भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया

लोहरदगा, 06 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी का 41वां स्थापना दिवस रघु टोली में मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सुदर्शन भगत ने कहा की आज से 41 वर्ष पूर्व 06 अप्रैल, 1980 को भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ था। इन 41 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी ने दो सांसदों से शुरुआत कर वर्तमान में भारतीय संसद के लोकसभा में 303 सांसद तक पहुंच गई है। यह उपलब्धि जनहित में किए गए काम और जनता के आशीर्वाद की बदौलत है। उन्होने कहा कि जनसंघ के महापुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने का था, जिसे पूरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री से लेकर कार्यकर्ता तक नि:स्वार्थ भावना से कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर मंच संचालन जिला महामंत्री राजकुमार वर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन जगनंदन पौराणिक ने किया हिन्दुस्थान समाचार/ गोपी/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in