barkagaon-mla-felt-treated
barkagaon-mla-felt-treated

बड़कागांव विधायक को लगा लू, इलाजरत

रामगढ़, 07 जून (हि.स.)। बीमारी से जूझ रही बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि अभी उनका शरीर साथ नहीं दे रहा लेकिन उनका जुनून हिलोरे मार रहा है। लू लगने की वजह से अचानक उनकी तबीयत खराब हुई है। जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। तबीयत खराब होने के बाद विधायक की कोरोना के अलावा और भी दूसरी जांच हुई। अंत में चिकित्सक इस नतीजे पर पहुंचे कि उन्हें लू लगा है। दो दिन पहले एक कार्यक्रम के दौरान ही उन्हें चक्कर आने लगा था। चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। फिलहाल विधायक अंबा प्रसाद का इलाज हजारीबाग हुड़हूडू स्थित आवास में चल रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/ अमितेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in