प्रतिबंधित मांस बेचते एक को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सौंपा
प्रतिबंधित मांस बेचते एक को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सौंपा

प्रतिबंधित मांस बेचते एक को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सौंपा

दुमका, 07 जुलाई (हि.स.)। रामगढ़ थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित मांस बेचने का धंधा जोरों पर है। मंगलवार को रामगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ा खैरबनी गांव के पास पलाश के झुरमुट के बीच गांव के ही अंथोनी टुडू के द्वारा प्रतिबंधित मांस बेचे जाने की जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली। इसके बाद दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता गांव पहुंचे। खोजबीन कर अरोपी को धर दबोचा और जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने अरोपी को प्रतिबंधित मांस के साथ ही गौ हत्या में प्रयुक्त टांगी एवं मांस बेचने के लिए तराजू के साथ गिरफ्तार कर रामगढ़ थाना ले आई। पशुपालन पदाधिकारी मुरलीधर दिनकर को बुलाकर मांस का पोस्टमार्टम कराने के बाद अवशेष को जेसीबी से गढ्ढा कोडकर दफन करा दिया। पुलिस ने आरोपी को गौ हत्या प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/ नीरज/वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in