babulal-marandi-joined-the-mla39s-sister-in-law39s-laying-ceremony
babulal-marandi-joined-the-mla39s-sister-in-law39s-laying-ceremony

विधायक की भाभी के हाड़ बिछा कार्यक्रम में शामिल हुए बाबूलाल मरांडी

खूंटी, 21 फरवरी(हि स) विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी रविवार को तोेरपा के विधायक कोचे मुंडा की बड़ी भाभी हाड़ बिछा कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ भाजपा कें सिमडेगा जिला प्रभारी और चासावां के पूर्व जिलाध्यक्ष शेलेंद्र सिंह भी थे। बाबूलाल रविवार को सिमडेगा से तमाड़ जाने के क्रम में कुछ देर के लिए विधायक कोचे मुंडा के पैतृक आवास पहुंचे थे। ममरला पहुंचने पर विधायक कोचे मुंडा, ग्राम प्रधान साऊ मुंडा सोमा पाहन, छोटन भेंगरा सहित अन्य ग्रामीणें ने मरांडी का सवगत किया। मौके पर बाबूलाल मरांडी ने गांव वालों से बातची तक की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। मौके पर भोदो भेंगरा, लखन भेंगरा, बिरसा पाहन, महतो पाहन मांगू डहंगा, डागू भेंगरा सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in