babulal-marandi-demanded-the-lockdown
babulal-marandi-demanded-the-lockdown

बाबूलाल मरांडी ने लॉकडाउन लगाने की मांग की

रांची, 19 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार से प्रदेश में लॉकडाउन लगाने की मांग की। बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को कहा कि राज्य में लगातार कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था बदतर है। आए दिन दर्जनों लोगों की मौत हो रही है लेकिन उसके बावजूद भी सरकार नहीं चेत रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी लॉकडाउन लगाया गया है। इसके अलावा कई अन्य राज्यों में भी इसकी घोषणा की गई है। उन्होंने सरकार से झारखंड में लॉकडाउन लगाने की मांग की है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in