बाबूलाल और दीपक प्रकाश के झारखंड आने से बढ़ेगा संक्रमण का खतरा : कांग्रेस
बाबूलाल और दीपक प्रकाश के झारखंड आने से बढ़ेगा संक्रमण का खतरा : कांग्रेस

बाबूलाल और दीपक प्रकाश के झारखंड आने से बढ़ेगा संक्रमण का खतरा : कांग्रेस

रांची, 18 जुलाई (हि. स.)। झारखंड कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी कोरोना संक्रमण काल में दिल्ली गये है। इनके दिल्ली जाने से झारखंड की जनता को कितना फायदा पहुंचेगा, यह तो वक्त ही बताऐगा। लेकिन उनके दिल्ली जैसे रेड जोन में जाने और वापसी के बाद कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव की आशंका बन गयी है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता ने शनिवार को कहा कि झारखंड सरकार ने आईसीएमआर और डब्ल्यूएचओ के दिशा-निर्देशों के आलोक में यह फैसला लिया है कि दूसरे राज्यों से आने वाले हर व्यक्ति को 14 दिनों तक एकांतवास सेंटर में रहना होगा। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगी और ऐसे लोगों को पेड क्वारंटाइन सेंटर में रखने की बात भी कही गयी है। प्रवक्ताओं ने कहा कि जब भी भाजपा के ये दोनों नेता दिल्ली से रांची वापस लौटते है, तो उनका एकांतवास सेंटर में सुनिश्चित कराया जाए, ताकि अन्य लोगों में वायरस के संक्रमण के फैलाव का खतरा नहीं हो। उन्होंने कहा कि जब ये एकांतवास सेंटर में रहेंगे, तो आम जनता के बीच भी अच्छा संदेश जाएगा और लोग सरकार के आदेश को मानेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/ विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in