aunt-accused-nephew-of-rape
aunt-accused-nephew-of-rape

चाची ने भतीजे पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

गोड्डा, 28 फरवरी (हि.स.)। जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चाची ने गांव के एक भतीजा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत की है कि उसका पति शनिवार की रात्रि घर पर नहीं था। इस बीच मफिजुद्दीन अंसारी (27) पुत्र समसुद्दीन अंसारी मौका पाकर घर में घुस आया और दुष्कर्म किया। हल्ला करने पर जब तक अगल-बगल के ग्रामीण पहुंचे तब तक आरोपित भागने में सफल रहा। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार /रंजीत/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in