Assembly Speaker will inaugurate Pose Furniture showroom at ten
Assembly Speaker will inaugurate Pose Furniture showroom at ten

विधानसभा अध्यक्ष दस को करेंगे पोज फर्नीचर शोरूम का उद्घाटन

रांची, 09 जनवरी (हि. स.)। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो 10 जनवरी को रांची के रोस्पा टावर के पांचवे तल्ले पर पोज फर्नीचर शोरूम का उद्घाटन करेंगे। पोज फर्नीचर के सीईओ संयम जालान ने शनिवार को पत्रकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक छत के नीचे घर और ऑफिस के इको फ्रेंडली फर्नीचर मिलेंगे। साथ ही प्रत्येक फर्नीचर की खरीदारी पर ग्राहकों को 80 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। यह पोज फर्नीचर का झारखंड में 30वां शोरूम है, जिसमें सभी वर्गो के ग्राहकों के लिए विशेष ऑफ़र के साथ साथ बेहतर सर्विस भी दी जा रही है। जालान ने बताया कि रांची में बहुत से फर्नीचर शो रूम है लेकिन पोज फर्नीचर में मिलने वाले डिजाईन, क्वालिटी, मजबूती और कलर अनोखा है। ग्राहक फर्नीचर की खरीदारी के लिए ऑन लाइन और ऑफ़ लाइन दोनों तरह से कर सकते हैं। शो रूम को आईएसओ प्रशस्ति पत्र भारत सरकार द्वारा प्रदान किया गया है। प्रेसवार्ता में जेनरल मैनेजर मंटू कुमार, जोनल मैनेजर मिथलेश तिवारी, एम अहमद, राजेश कुमार शर्मा मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in