arjun-munda-expressed-grief-over-the-demise-of-the-former-secretary-of-the-bihar-archery-association
arjun-munda-expressed-grief-over-the-demise-of-the-former-secretary-of-the-bihar-archery-association

अर्जुन मुंडा ने बिहार तीरंदाजी संघ के पूर्व सचिव के निधन पर दुख जताया

रांची, 22 अप्रैल (हि.स.)। केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री और भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने बिहार तीरंदाजी संघ के पूर्व सचिव डीके सरकार (हाबुल दादा) के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि डीके सरकार के निधन का दुःखद समाचार मिला है। भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in