arjun-munda-and-saryu-mourn-the-death-of-vishnu-bhaiya
arjun-munda-and-saryu-mourn-the-death-of-vishnu-bhaiya

अर्जुन मुंडा व सरयू ने विष्णु भैया के निधन पर किया शोक व्यक्त

रांची, 04 अप्रैल (हि. स.)। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि जामताड़ा के पूर्व विधायक विष्णु भैया के निधन का दुःखद समाचार मिला। भगवान उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। पूर्व मंत्री और विधायक सरयू राय ने पूर्व विधायक विष्णु भैया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और इसे अपनी निजी क्षति बताया है। उन्होंने रविवार को कहा कि विष्णु भैया को पहले कार्यकर्ता के रूप में और फिर विधायक के रूप में देखने, परखने व साथ काम करने का मौक़ा मिला है। वे स्वाभिमानी और अक्खड़ प्रवृति के उत्कृष्ट सहयोगी रहे हैं। उनका निधन मर्माहत करने वाला है। ईश्वर पुण्यात्मा को चिर शांति प्रदान करें एवं उनके परिवार को शोक सहन करने की शक्ति प्रदान करे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in