archer-abhishek-verma-meets-arjun-munda
archer-abhishek-verma-meets-arjun-munda

तीरंदाज अभिषेक वर्मा ने की अर्जुन मुंडा से मुलाकात

रांची, 29 जून (हि. स.)। तीरंदाज अभिषेक वर्मा ने मंगलवार को केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री और भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। मुंडा ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पेरिस तीरंदाजी विश्व कप में पुरुष कम्पाउंड वर्ग में भारत के अभिषेक वर्मा ने अमेरिका के क्रिश स्काफ को शनिवार को टाई ब्रेक में पराजित कर गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ उन्होंने विश्व के नंबर वन तीरंदाज होने का गौरव हासिल किया। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in