aqua-world-opened-to-viewers-after-one-year
aqua-world-opened-to-viewers-after-one-year

दर्शकों के लिए एक वर्ष बाद खुला एक्वा वर्ल्ड

रांची, 01 मार्च (हि.स.)। लॉकडाउन के समय से लगभग एक वर्ष तक बंद रहने वाला एक्वा वर्ल्ड (मछलीघर) सोमवार को दर्शकों के लिए खुला। मछली घर में आयोजित समारोह में एक्वा वर्ल्ड ग्रुप की अध्यक्ष प्रभा शाहदेव ने गुब्बारे उड़ाकर परिसर को आम लोगों के लिए खोला। मौके पर निदेशक सत्यप्रकाश चंदेल ने बताया कि मछली घर को बिल्कुल नए गेट अप के साथ रांची की जनता के लिए खोला गया है। बाहर से नई मछलियां मंगाई गई है। इसके अतिरिक्त बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले भी उपलब्ध रहेंगे। सत्य प्रकाश ने बताया कि सरकार के द्वारा जारी कोविड-19 गाइड लाइन का सख्ती से पालन किया जा रहा है। मेन एंट्री पर ही लोगों की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है और बिना मास्क के प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गेट पर ही सैनिटाइजर मशीन भी लगाया गया है। बिना मास्क के आने वाले लोगों के लिए प्रबंधन मास्क भी उपलब्ध करा रहा है। पहले सप्ताह एक से सात मार्च तक 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए एंट्री फ्री रहेगा। पूरे परिसर की आकर्षक सज्जा की गई थी। सभी स्टाफ मास्क और शील्ड पहनकर तैनात थे। हर चार घंटे के बाद सभी झूलों का सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in