amit-singh-honored-with-gca-award
amit-singh-honored-with-gca-award

जीसीए अवार्ड से अमित सिंह सम्मानित

रांची, 20 फरवरी (हि. स.)। मनिनी फाउंडेशन और प्रोजेक्ट 100 फाउंडेशन की ओर से मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार सिंह को सम्मानित किया गया है। अमित सिंह को वर्ल्ड ग्रेटेस्ट चेंजमेकर अवार्ड (जीसीए ) से सम्मानित किया गया है। मुंबई में मनिनी फाउंडेशन और प्रोजेक्ट 100 फाउंडेशन द्वारा एक संयुक्त कार्यक्रम में पद्मश्री विजेता विजय कुमार शाह और गिरीश प्रभु ने अमित कुमार को सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें कोविड 19 के समय किए गए उनके जनकल्याण कार्यों के लिए दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in