always-ready-to-solve-the-problems-of-ranchi-area-mayor
always-ready-to-solve-the-problems-of-ranchi-area-mayor

रांची क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रही : मेयर

रांची, 22 जून (हि. स.)। मेयर आशा लकड़ा ने कहा है कि वह रांची नगर निगम क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रही हैं। इसी का नतीजा है कि नगर आयुक्त को आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार पत्राचार करना पड़ा है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि 19 जून को नगर आयुक्त मुकेश कुमार को पत्राचार कर यह निर्देश दिया गया था कि 53 वार्डों में साफ-सफाई से संबंधित कार्यों और निजी एजेंसी के माध्यम से डोर-डोर कूड़ा उठाव कार्य की समीक्षा कर आम लोगों को हो रही समस्याओं का समाधान करें। मंगलवार को नगर आयुक्त ने शहरी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था एवं निजी एजेंसी के माध्यम से किए जा रहे डोर-टू-डोर कूड़ा उठाव कार्य की समीक्षा बैठक की। इससे यह स्पष्ट हो चुका है कि नगर आयुक्त या नगर निगम के अन्य अधिकारी अपने कार्यो के प्रति कितने लापरवाह हैं। निगम में सफाई की आड़ में तेल (डीजल) का खेल चल रहा है। शहर में न तो सफाई हो रही है और न ही नियमित रूप से कूड़े का उठाव हो रहा है। फिर भी कूड़ा उठाव कार्य के लिए प्रयुक्त वाहनों के नाम पर प्रतिदिन हजारों लीटर तेल (डीजल) का खेल हो रहा है। इससे यह स्पष्ट है कि वाहनों में लगे तकनीक की प्रॉपर मॉनिटरिंग नहीं की जाती है। तकनीक के नाम पर सिर्फ आइवाश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निगम में सफाई के नाम पर प्रतिमाह करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम को लेकर पिछले एक वर्ष से प्रतिमाह शहरी क्षेत्र की स्वच्छता के नाम पर सिर्फ रांची नगर के राजस्व का दुरुपयोग किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in