All India Railway Men's Federation's President Dr. N. Kanhaiya
All India Railway Men's Federation's President Dr. N. Kanhaiya

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के अध्यक्ष बने डॉ. एन. कन्हैया

धनबाद, 29 दिसंबर (हि.स.) । ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फैडरेशन की वर्किंग कमेटी ने कई अहम फैसले लिए हैं। फैडरेशन के अध्यक्ष रहे स्व. रखाल दास गुप्ता के निधन से रिक्त हुई अध्यक्ष के पद पर डॉ. एन.कन्हैया सर्वसम्मति से चुना गए। जबकि कोषाध्यक्ष रहे जेआर भोसले फैडेरेशन के कार्यवाहक अध्यक्ष होंगे। इसी तरह सहायक महामंत्री रहे शंकर राव फैडरेशन के नए कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसी तरह एनएफ रेलवे से आशीष विश्वास को एआईआरएफ का नया सहायक महामंत्री नियुक्त किया गया है। जबकि पियूष चक्रवर्ती जोनल सेक्रेटरी होंगे। फैडरेशन के महामंत्री ने शिव गोपाल मिश्रा ने सभी नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। इधर, ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय पदाधिकारी और शाखा के पदाधिकारियों ने भी डॉ. एन कन्हैया को ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन का अध्यक्ष चुने जाने पर खुशी जाहिर की और बधाई दी। हिन्दुस्थान समाचार / बिमल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in