ajsu-party-will-form-10-lakh-ordinary-and-one-lakh-active-members-mla
ajsu-party-will-form-10-lakh-ordinary-and-one-lakh-active-members-mla

आजसू पार्टी बनाएगी 10 लाख साधारण व एक लाख सक्रिय सदस्य : विधायक

रांची, 24 फरवरी (हि. स.)। आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव और विधायक लंबोदर महतो ने बुधवार को पार्टी के कार्यालय में पार्टी के चल रहे सदस्यता अभियान एवं 15 मार्च को प्रस्तावित रांची जिला सम्मेलन को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने बैठक में आए लोगों के बीच सबसे पहले सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की और इस अभियान को तय समय पर पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य भर में 10 लाख साधारण सदस्य और एक लाख सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसको निर्धारित तिथि तक पूरा कर लेना है। साथ ही उन्होंने 15 मार्च को प्रस्तावित रांची जिला सम्मेलन की तैयारी को लेकर भी चर्चा कर इसकी सफलता में अभी से ही जुट जाने को कहा। मालूम हो कि लंबोदर महतो आजसू पार्टी के रांची जिला प्रभारी भी हैं। बैठक में रांची जिला अध्यक्ष संजय महतो, केंद्रीय सचिव राजेंद्र मेहता, रांची महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा, महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष वायलेट कच्छप, केंद्रीय सचिव वर्षा गाड़ी, जिला परिषद सदस्य पार्वती देवी, हेमलता उरांव एवं वनमाली मंडल सहित अन्य शामिल हुए। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in