agriculture-minister-and-congress-state-president-reached-delhi-to-decide-the-outline-of-the-farmers39-movement
agriculture-minister-and-congress-state-president-reached-delhi-to-decide-the-outline-of-the-farmers39-movement

किसान आंदोलन की रूपरेखा तय करने कृषि मंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली पहुंचे

रांची, 09 फरवरी (हि. स.)। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री रामेश्वर उरांव अपने चार दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुुंच गए हैं। दिल्ली प्रवास के दौरान उरांव संगठनात्मक मसलों, भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा और आगामी बजट को लेकर पार्टी के आला नेताओं से विचार-विमर्श करेंगे। इसके साथ ही राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भी दिल्ली पहुंच गए है। कृषि मंत्री बादल को राज्य में पार्टी की ओर से केंद्र सरकार के नये कृषि कानून के खिलाफ चलाये जा रहे आंदोलन आदि कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने मंगलवार को बताया कि किसान आंदोलन के समर्थन में पार्टी की ओर से 10 फरवरी को राज्य के सभी प्रखंडों में सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जबकि 13 फरवरी को जिला मुख्यालयों पर पदयात्रा कार्यक्रम और 20 फरवरी को हजारीबाग में राज्यस्तरीय किसान रैली आयोजित होगी। देश के किसानों के समर्थन में चल रहे आंदोलन को धारदार रूप देने के लिए कृषि मंत्री बादल भी दिल्ली प्रवास पर हैं। वे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के साथ पार्टी के प्रदेश प्रभारी सहित अन्य आला नेताओं से मुलाकात कर आंदोलन को तेज करने की रणनीति पर चर्चा करेंगे। आलोक ने बताया कि कृषि मंत्री बादल ने पूर्व में भी दिल्ली आकर आंदोलनरत किसान नेताओं से मुलाकात कर उनका समर्थन कर चुके हैं। किसान नेताओं ने भी झारखंड में चल रहे आंदोलन के प्रति आभार जताया है। समय आने पर आंदोलन को समर्थन देने के लिए कई बड़े किसान नेता झारखंड का दौरा कर सकते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in