after-going-to-power-the-eyes-of-the-opposition-have-a-dark-shadow-hemant-soren
after-going-to-power-the-eyes-of-the-opposition-have-a-dark-shadow-hemant-soren

सत्ता जाने के बाद विपक्ष के आंखों पर अंधेरा छाया हुआ है : हेमंत सोरेन

रांची, 26 फरवरी (हि. स.)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि सत्ता जाने के बाद विपक्ष के आंखों पर अंधेरा छाया हुआ है। जिसके कारण राज्य में हुए विकास कार्य उन्हें नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में वहीं पढ़ा हैं, जो काम जमीन पर उतारा जा चुका है। संक्रमणकाल में जो काम हुए हैं, उसका छोटी सी यह झलक है। सरकार को काम करने के लिए अभी लंबा समय है। इस बजट पर सबकी नजर हम पर है और हमारी नजर राज्य की जनता पर हैं, जिसे ध्यान रखा जायेगा। राज्य में अधिकारियों के हो रहे तबादले पर भाजपा की ओर से उठाये जा रहे सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे साथ आ जायें और सहयोग करें कैसे राज्य को चलाया जाये। गैस के दामों में लगातार हो रहे वृद्धि पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए भी विपक्ष क्या मुझे ही जिम्मेदार ठहरायेगा। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in