आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में अग्रसर हों किशोरियां: उपायुक्त

adolescents-should-be-moving-towards-economic-empowerment-deputy-commissioner
adolescents-should-be-moving-towards-economic-empowerment-deputy-commissioner

खूंटी, 08 मार्च(हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर भवन खूंटी में समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपायुक्त शशि रंजनए विशिष्ट अतिथिए पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, उप विकास आयुक्त, परियोजना निदेशक, आइटीडीए, भूमि सुधार उप समाहर्ता व अन्य अतिथियों का तेजस्विनी क्लब चालम की बच्चियों द्वारा पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। मौकै पर उपायुक्त शशि रंजन ने सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं दी गयी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मात्र सामाजिक नहीं, बल्कि आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में भी अग्रसर होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए विचारों में परिवर्तन जरूरी है। महिलाओं के जीवन में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से उतपन्न समस्याओं के निराकरण के लिए हर स्तर से प्रयास होने चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त विषमताओं व कुरीतियों को जड़ से खत्म करें व जागरूक दृष्टिकोण अपनाएं। उन्होंने कहा कि समाज में बच्चियों और बेटों में समानता महत्वपूर्ण है। माहिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रखरता का प्रमाण दे रही हैं। उन्होंने खूंटी जिले का नाम विश्व मे रौशन करने वाली अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान के संघर्षों के सम्बंध में बताते हुए किशोरियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार आत्मविश्वास के साथ आगे आना होगा तभी एक स्वस्थ समाज का निर्माण संभव हो पायेगा। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त द्वारा आकांक्षी जिला योजना के तहत संचालित योजना सपनों की उड़ान कार्यक्रम के सम्बंध में किशोरियों को विस्तार से जानकारी दी। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाए व किशोरियां सम्मानित अंतरारष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली कई महिलाओं और किशोरियों को सम्मानित किया गया। इनमें क्लस्टर कोडिनेटर. चुनमुन कुमारीए मुक्ता गुड़िया, युवा उत्प्रेरक मेनका देवीए संगिता कुमारीए रजनी शालिनी, अंगुस्टीना कंडुलना, युवा उत्प्रेरक अंजलि कच्छप, सुमित्रा टूटी, संगीता कुमारी, मनीषा कुमारी, शिंता मुंडू, पूर्णिमा कच्छप शामिल हैं। इसके साथ ही पीएम स्वनिधि योजना के तहत रिंकी कुमारीए आशा देवी एवं सरस्वती देवी को लाभान्वित किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in