administration-runs-investigation-campaign-on-pds-dealers-and-wholesalers-shops
administration-runs-investigation-campaign-on-pds-dealers-and-wholesalers-shops

पीडीएस डीलर और थोक विक्रेताओं की दुकानों पर प्रशासन ने चलाया जांच अभियान

रामगढ़, 03 मार्च (हि.स.)। अनुमंडल पदाधिकारी कीर्ति श्री के निर्देश पर बुधवार को जिला के सभी प्रखंडों में विभिन्न थोक किरासन तेल विक्रेताओं एवं जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की दुकानों पर जांच अभियान चलाया गया। एसडीओ कीर्ति श्री, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुदर्शन मुर्मू, कार्यपालक दंडाधिकारी रजनी रेजिना इंदवार एवं अधिकारियों सहित 6 दलों के द्वारा एक साथ सभी प्रखंडों में अभियान चलाया गया। पदाधिकारियों द्वारा दुकानों से किरासन तेल का सैंपल लिया गया। इसके साथ ही उनके द्वारा जन वितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा लोगों को उपलब्ध कराए जा रहे राशन की मात्रा और गुणवत्ता की जानकारी ली गई। इस दौरान सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन का भी जायजा लिया गया। एसडीओ कीर्ति श्री ने बताया कि सभी प्रखंडों में बनी टीम 2 दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। जिन लोगों के द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जा रहा होगा, उनका रजिस्ट्रेशन भी रद्द किया जा सकता है। हिन्दुस्थान समाचार/अमितेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in