adm-law-and-order-takes-stock-of-preparations-for-organizing-army-restoration-rally
adm-law-and-order-takes-stock-of-preparations-for-organizing-army-restoration-rally

एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने सेना बहाली रैली के आयोजन की तैयारियों का लिया जायजा

रांची, 08मार्च (हि.स.)। रांची के मोरहाबादी मैदान में 10 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित होने वाली सेना बहाली रैली की तैयारियों का अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था ( एडीएम लॉ एंड ऑर्डर) लोकेश मिश्रा ने जायजा लिया। लोकेश मिश्रा ने सोमवार को मोरहाबादी मैदान एवं आर्मी ग्राउंड में की जा रही तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। सेना के संबंधित पदाधिकारी से उन्होंने रैली के आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए जिला प्रशासन के संबंधित पदाधिकारी को तैयारी पूर्ण कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। रैली में आने वाले युवाओं की इंट्री, ठहरने की व्यवस्था, रिफ्रेशमेंट, शौचालय इत्यादि की व्यवस्था के बारे में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने जानकारी ली। कोविड-19 के दिशा निर्देशों के अनुपालन के लिए दोनों मैदानों में की गई व्यवस्था के बारे में भी संबंधित पदाधिकारियों को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मोराबादी मैदान में की गई बैरिकेडिंग का पदाधिकारियों द्वारा भ्रमण कर जायजा लिया गया। नगर निगम के पदाधिकारी को एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने मोबाइल टॉयलेट और साफ सफाई की व्यवस्था बेहतर रखने का निर्देश दिया गया। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in