additional-charge-given-to-officials
additional-charge-given-to-officials

पदाधिकारियों को दिया गया अतिरिक्त प्रभार

रांची, 14 अप्रैल (हि. स.)। कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम एवं बचाव के लिए झारखंड सरकार की ओर से संपादित किए जा रहे कार्यों के ससमय निष्पादन एवं कई स्तरों पर अनुश्रवण एवं समीक्षा की आवश्यकता को देखते हुए झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने कार्यों की अतिरिक्त स्तम्भ-चतुर्थ में अंकित विभाग, जिला में प्रतिनियुक्त किया गया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के संयुक्त सचिव सुधीर कुमार रंजन ने बुधवार को अधिसूचना जारी की है। गोड्डा के अरविंद कुमार मिश्रा को संयुक्त सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग रांची, देवघर के अजय कुमार सिंह को क्षेत्रीय निदेशक झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकर रांची, भागलपुर के विजय कुमार गुप्ता को संयुक्त सचिव पथ निर्माण विभाग रांची, दुमका के अभय नंदन अम्बष्ट को संयुक्त सचिव जल संसाधन विभाग रांची, हजारीबाग के ओनिल क्लेमेंट ओड़िया को संयुक्त सचिव भवन निर्माण विभाग रांची, रांची के असीम किस्पोट्टा को उपसचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग रांची, गोड्डा के रविशंकर विद्यार्थी को संयुक्त परिवहन आयुक्त रांची का अतिरिक्त प्रभार, लोहरदगा के राजेश्वर नाथ आलोक को अवर सचिव महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग रांची, शेखपुरा के रवि शंकर को व्याख्याता राज्य ग्रामीण विकास संस्थान रांची, उत्तर प्रदेश के संजय कुमार को सहायक निदेशक नगरीय प्रशासन निदेशालय रांची और हजारीबाग के राजेश कुमार को सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी रांची शामिल हैं। अधिसूचना में कहा गया है कि उपयुक्त क्रम संख्या एक से से आठ में अंकित पदाधिकारी सचिव, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड रांची तथा क्रम संख्या नौ से 11 में अंकित पदाधिकारी उपायुक्त रांची के समक्ष योगदान कर अग्रतर निर्देश प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in