नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के एकेडमिक काउंसिल की 11 वीं बैठक सम्पन्न
नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के एकेडमिक काउंसिल की 11 वीं बैठक सम्पन्न

नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के एकेडमिक काउंसिल की 11 वीं बैठक सम्पन्न

मेदिनीनगर, 01 अगस्त (हि.स.)। नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के एकेडमिक काउंसिल की 11 वीं बैठक ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कुलपति प्रोफेसर डॉ राम लखन सिंह की अध्यक्षता में हुई। मौके पर कुलपति एवं प्रति कुलपति ने सर्वप्रथम एकेडमिक काउंसिल के सभी सदस्यों के साथ ही नए मनोनीत सदस्यों डॉक्टर देवेंद्र परमार वैज्ञानिक सीएसआईआर तथा डॉ सुकांत मंडल वैज्ञानिक आईसीएआर का स्वागत के साथ बैठक की कार्रवाई शुरू की गई। बैठक में एकेडमिक काउंसिल की 10 वीं बैठक 13 मार्च में लिए गए निर्णयों को सर्वसम्मति से संपुष्ट की गई। शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के प्रस्तावित एकेडमिक कैलेंडर को अनुमोदित किया गया। रांची विश्वविद्यालय के एम एड पाठ्यक्रम से संबंधित अधिनियम एवं सिलेबस को नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय अंतर्गत अडॉप्ट करने की स्वीकृति प्रदान की गई। परीक्षा समिति की हुई बैठक 29 जुलाई में लिए गए निर्णय की संपुष्टि प्रदान की गई। डिग्री कॉलेज मनिका में वर्तमान से विज्ञान संकाय में भौतिकी, रसायन शास्त्र एवं गणित विषयों की पढ़ाई प्रारंभ करने की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में प्रति कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर दीप नारायण यादव, कुलसचिव प्रोफेसर जयंत शेखर, डॉ अनीता सिन्हा, डॉ महेंद्र राम व डॉक्टर आरपी सिंह के साथ नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभागों के सभी विभागाध्यक्ष भी उपस्थित थे। विदित ही कि नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के एकेडमिक काउंसिल में दो नए विशेषज्ञ सदस्य डॉक्टर देवेंद्र परमार वैज्ञानिक, सीएसआईआर एवं डॉक्टर सुकांत मंडल प्रधान वैज्ञानिक आई सी ए आर नामित किए गए हैं l बैठक में विशेषज्ञ सदस्य के रूप में डॉक्टर सुकांत मंडल, वैज्ञानिक, आईसीएआर भी उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/संजय/विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in