a-few-selfish-elements-are-misleading-the-country-under-the-guise-of-the-peasant-movement-anand
a-few-selfish-elements-are-misleading-the-country-under-the-guise-of-the-peasant-movement-anand

किसान आंदोलन की आड़ में चंद स्वार्थी तत्व देश को कर रहे हैं गुमराह : आनंद

पाकुड़,10फरवरी(हि.स.)। देश के अधिकांश किसान खेतों में डटे हुए हैं वहीं चंद स्वार्थी तत्व किसान आंदोलन की आड़ में देश को गुमराह करने में लगे हुए हैं।ये बातें भाजपा किसान मोर्चा के संथाल परगना किसान मोर्चा प्रभारी आनंद मोदी ने बुधवार को संवाददाताओं से कहीं।वे संगठनात्मक विस्तार के लिए पाकुड़ आए थे। मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश शुक्ला भी मौजूद थे।उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में 12 फरवरी तक नई कार्यसमिति के गठन के बाद मोर्चा संपूर्ण प्रदेश में किसानों के हित में केंद्र सरकार द्वारा लाये गये कृषि कानूनों की उपयोगिता और उनकी आवश्यकता पर चर्चा के जरिए जन जागरण करेगा।मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बलराम दूबे व पाकुड़ के पूर्व भाजपा विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता व मोर्चा जिलाध्यक्ष सुबोध मंडल आदि ने भी अपने विचार रखे।साथ ही बताया कि हम प्रत्येक प्रखंड में किसान सम्मेलन कर उनकी समस्याओं के समाधान के साथ ही इन कानूनों से आम किसानों को होने वाले फायदे की जानकारी देंगे। हिन्दुस्थान समाचार/ रवि-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in