67-corona-patients-found-in-jharkhand-136-recovered
67-corona-patients-found-in-jharkhand-136-recovered

झारखंड में 67 कोरोना मरीज मिले, 136 हुए ठीक

रांची, 21 जनवरी (हि.स.)। झारखंड में गुरुवार को 67 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं राज्य में कोरोना से 136 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि राज्य में कोरोना से रांची जिले से एक मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 35, बोकारो से 5, चतरा से 2, धनबाद से 2, दुमका से 1,पूर्वी सिंहभूम से 5, गढ़वा के 1, गोड्डा से1, गुमला से2, हजारीबाग से 1, कोडरमा से 1, लातेहार से 2, पलामू से 4,रामगढ़ से 1, साहेबगंज एक, सिमडेगा से 1, पश्चिमी सिंहभूम से 3 मरीज मिले हैं। राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 118079 हो गया हैं। इनमे 1032 सक्रिय केस हैं। जबकि 115989 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 1058 लोगों की कोरोना से मौत हुई हैं। वहीं झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98 .22 प्रतिशत हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in