39sahia-seva-hi-sangathan39-book-released
39sahia-seva-hi-sangathan39-book-released

'सहिया सेवा ही संगठन' पुस्तक का विमोचन

रांची, 06 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के 41 वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को कोकर मंडल स्थित ब्लेसिंग बैंक्वेट हॉल में 'सहिया सेवा ही संगठन' पुस्तक का विमोचन हुआ। मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, सांसद संजय सेठ, पूर्व मंत्री सीपी सिंह और रांची सांसद संजय सेठ आदि ने संयुक्त रूप से इसका विमोचन किया। इस मौके पर डिप्टी मेयर ने कहा कि सहिया ने आम लोगों के बीच यह संदेश दिया है कि झारखण्ड में कोविड -19 के संक्रमण काल में भाजपा ने पूरी ऊर्जा और तालमेल से राज्य के जरूरतमंदों के बीच काम किया है। सामाजिक दायित्वों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रवाद के सिपाही का कर्तव्य भी बखूबी निभाया है। पार्टी नेताओं के दिशा-निर्देश में कार्यकर्ताओं ने विपदा के दौर में राज्य के सभी हिस्सों में लोगों के बीच बड़े पैमाने पर सेवा कार्य किया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से सामुदायिक भोजनालयों के जरिए आहार बांटे गए। साथ ही मोदी अन्य भंडार के माध्यम से जरूरतमंदो के बीच सूखा राशन सामग्री उपलब्ध कराया गया एवं पीएम केयर्स फंड में योगदान दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से मोदी सुरक्षा किट, होम्योपैथिक दवा आर्सेनिक-30, काढ़ा, मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण हुआ। कोरोना वारियर्स को सम्मान भी दिये गये। हिन्दुस्थान समाचार/ कृष्ण/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in