झारखंड
चार माह में साइबर अपराध के 326 आरोपित गिरफ्तार
देवघर, 26 मार्च (हि.स.)। देवघर साइबर थाना पुलिस ने बीते चार माह में 326 साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 556 मोबाइल फोन, 826 सिम कार्ड, 246 एटीएम कार्ड, 224 पासबुक, 55 चेकबुक, 13 लैपटॉप, 38 मोटरसाइकिल, 17 चारपहिया वाहन, 03 स्वाइप मशीन, 02 पोस मशीन, 02 राउटर और 7,76,000 रुपये नकदी बरामद हुआ है। यह जानकारी एसपी अशिवनी कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को दी। हिन्दुस्थान समाचार/चन्द्र विजय