317 बाइकर्स को लगाया गया ढाई लाख का जुर्माना
317 बाइकर्स को लगाया गया ढाई लाख का जुर्माना

317 बाइकर्स को लगाया गया ढाई लाख का जुर्माना

रामगढ़, 26 जुलाई (हि.स.) । जिले में 317 बाइकर्स को ढाई लाख का जुर्माना लगाया गया है। इस संबंध में एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि जितने भी बाइक सवार पकड़े गए, वे लोग ना तो हेलमेट पहने हुए थे, और ना ही मास्क लगाए हुए थे। कोरोना काल में जिले में संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। ऐसी स्थिति में बाइक सवारों को बेहद जरूरी है कि वह मास्क लगाकर ही चले। नहीं तो उन्हें कोरोना संक्रमण हो सकता है। इसी वजह से यातायात थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान सिर्फ मास्क और हेलमेट चेकिंग की गई। रामगढ़ , कुजू , गोला , बरकाकाना , बासल एवं भुरकुंडा थाना क्षेत्र के सात जगहों पर दो पहिया वाहन का सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दरम्यान कूल 317 दोपहिया वाहनों पर दंडात्मक कार्रवाई कर कुल 2,56,000 दंड स्वरूप वसूल किया गया। रामगढ़ शहर के सुभाष चौक पर 37 बाइक सवारों से दंड राशि-₹ 30,000, चट्टी बाजार से 36 बाइक सवारों से 26,000, कुजू में 75 बाइक सवारों से दंड राशि-₹ 50,500, गोला में 38 वाहन सवारों से दंड राशि-₹ 35,500/- , बरकाकाना में 30 बाइक सवारों से दंड राशि-₹ 25,000, बासल में 44 बाइक सवारों से दंड राशि- 38,000 एवं भुरकुंडा में 57 बाइक सवारों से दंडराशि-₹ 51,000 वसूले गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ अमितेश / वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in