2646-active-cases-of-kovid-in-jharkhand
2646-active-cases-of-kovid-in-jharkhand

झारखंड में कोविड के 2,646 सक्रिय मामले

रांची, 16 जून (हि.स.)। झारखंड में कोविड-19 के वर्तमान में कुल 2,646 सक्रिय मामले हैं। अब तक 91,75,094 सैम्पल की जांच की गई है। स्वास्थ्य विभाग के नोडल पदाधिकारी सिद्धार्थ त्रिपाठी ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि राज्य की कोविड-19 रिकवरी दर 97.75 तथा मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है। सक्रिय मामलों में से 1955 (73.89 प्रतिशत) मामले एसिम्टोमेटिक तथा 691 (26.11 प्रतिशत) मामले सिम्टोमेटिक श्रेणी के हैं। 15 जून को पाॅजिटिविटि दर 0.53 प्रतिशत पायी गयी। राज्य में अब तक कुल 3,43,793 पाॅजिटिव कोविड-19 की पहचान हुई है तथा 5,089 लोगों की मृत्यु हुई है। उन्होंने बताया कि 15 जून तक 44,44,507 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। राज्य में 8,30,990 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज भी दिया जा चुका है। 15 जून तक 18-44 आयु वर्ग के 11,36,561 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगा दी गई है। 15 जून तक 18-44 आयु वर्ग के 18,999 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि 15 जून को वैक्सीन की 65,664 डोज लगाई गयी, जिसमें से 50,856 लोगों को पहला व 14,808 लोगों को दूसरा डोज दिया गया। कुल 30,415 डोज 45 वर्ष के ऊपर के व्यक्तियों को तथा 33,566 डोज 18 से 44 वर्ष के व्यक्तियों को लगाई गयी। उन्होंने बताया कि राज्य में 45 प्लस के लिए 4,35,430 व 18 प्लस के लिए 79,890 वैक्सीन उपलब्ध है। 15 जून तक कुल 1,09,496 होम आइसोलेशन किट (मुख्यमंत्री कोरोना राहत किट) कोविड-19 पाॅजिटिव लोगों को उपलब्ध कराया गया। 223 होम आइसोलेशन किट उपलब्घ करायी गई। 104 सेवा 15 जून तक कोविड-19 से बचाव के लिए ऑडियो काॅल के माध्यम से 2,56,062 व्यक्तियों को चिकित्सा सलाह दी गई तथा वीडियो काॅल के माध्यम से 29,443 व्यक्तियों को चिकित्सा सलाह दी गई। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in