16-corona-positive-patients-found-in-lohardaga
16-corona-positive-patients-found-in-lohardaga

लोहरदगा में 16 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

लोहरदगा, 07अप्रैल (हि.स.)। जिले में बुधवार को कुल 16 कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें 12 पुरुष और 04 महिलाएं हैं। इसके साथ कुल सक्रिय मामलों की संख्या 70 हो गई है। सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमित 11 लोगों की जांच ट्रू नेट से और 05 लोगों की जांच आरएटी पद्धति से हुई। बुधवार को मिले 16 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के साथ कुल सक्रिय मामलों की संख्या 70 हो चुकी है। वहीं, आज 03 लोगों को कोरोना टेस्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना को लेकर लगातार जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/ गोपी/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in