151 कन्याओं और शस्त्र पूजन के साथ शारदीय दुर्गोत्सव संपन्न
151 कन्याओं और शस्त्र पूजन के साथ शारदीय दुर्गोत्सव संपन्न

151 कन्याओं और शस्त्र पूजन के साथ शारदीय दुर्गोत्सव संपन्न

रांची, 26 अक्टूबर (हि.स.)। हनुमान क्लब दुर्गा पूजा समिति बड़ागांँई की ओर से में श्री श्री पंचदेव मंदिर में शारदीय दुर्गोउत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री श्री पंचदेव मंदिर परिसर पर 151 कन्याओं का पूजन किया गया। साथ ही विजयादशमी के पावन अवसर पर शस्त्र पूजन किया गया। दुर्गोत्सव में श्रीरामचरित्र मानस नवाह्नपारायण पाठ भी किया गया, जिसमें मुख्य रुप से विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ०बिरेन्द्र साहु, श्री श्री पंचदेव मंदिर के अध्यक्ष डॉ०जीवाधन प्रसाद एवं कोषाध्यक्ष मनोज कुमार साहू, हनुमान क्लब दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राजेश साहू एवं कोषाध्यक्ष अजय महतो, बजरंग दल बाल्मीकि नगर के संयोजक संजय महतो एवं पुरोहित पं०गोबिन्द झा ने भाग लिया। विजयादशमी के पावन अवसर पर विहिप के मंत्री डॉ० बिरेन्द्र साहू ने कहा शस्त्र पूजन हमारी परंपरा है। स्वयं की रक्षा के साथ-साथ समाज व देश की रक्षा के लिए शस्त्र का होना आवश्यक है, परन्तु शस्त्र का प्रयोग शास्त्र के अनुसार ही होना चाहिए। उन्होंने कहा समस्त देवों का रूप ही महाशक्ति का रूप होता है। महाशक्ति का आराधना से समाज,देश के साथ-साथ जगत का कल्याण होता है। भक्तो के आराधना से कोरोना जैसे वैश्विक महामारी के प्रकोप से माता दुर्गा अवश्य मुक्ति दिलायेंगी। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास/ वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in