150 जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क, सैनिटाइजर का वितरण
150 जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क, सैनिटाइजर का वितरण

150 जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क, सैनिटाइजर का वितरण

रांची, 07 अगस्त (हि. स.)। राष्ट्रगान ‘‘जन गण मन’’ के रचयिता और नोबेल पुरस्कार से अलंकृत महान कवि रवीन्द्र नाथ टैगोर के पुण्यतिथि पर शुक्रवार को झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने अपने टीम सदस्यों के साथ टैगोर का पुण्य स्मरण किया तथा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आर्दश पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रोफेशनल कांग्रेस के द्वारा रविन्द्र नाथ टैगोर के मूलमंत्र जीवन सेवा के तहत 150 जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क, सैनिटाइजर का वितरण किया गया। जायसवाल ने रवीन्द्रनाथ टैगोर के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रविन्द्र नाथ टैगोर ने देश के सामाजिक और सांस्कृतिक उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। आज भी उनके बहूमूल्य आदर्श व उनके विचार प्रासंगिक है। जायसवाल ने कहा कि रविन्द्रनाथ टैगोर ने कहा था मैं सो गया और सपना देखा कि जीवन आनंदमय था। मैं जागा और देखा कि जीवन सेवा है। मैंने अभिनय किया और निहारना, सेवा खुशी थी। उन्होंने कहा कि टैगोर साहित्य के माध्यम से भारतीय सांस्कृति चेतना में नयी जान फूंकने वाले युगद्रष्टा थे। रविन्द्रनाथ टैगोर ने कहा था कि यदि आप सभी गलतियों के लिए दरवाजे बंद कर देंगे तो सच बाहर ही रह जायेगा। जायसवाल ने कहा कि आज पूरी दुनिया सच पर टिकी हुई है झूठ का कोई जगह नहीं है। रविन्द्र नाथ टैगोर का राजधानी रांची से बहुत ज्यादा लगाव था। इस कारण उनके नाम से रांची में टैगोर हिल प्रसिद्ध पर्यटन स्थल विकसित है। इसके साथ ही कई अन्य प्रसिद्ध चीज उनके नाम से ही जाने जाते है। इस मौके पर अमरजीत सिंह, चिंटू चौरसिया, गौरव आनंद, राहुल राय, पुनीत, आयुष, सहित अन्य लोगों शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/ विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in