144 new cases of corona in Jharkhand, 173 corrected
144 new cases of corona in Jharkhand, 173 corrected

झारखंड में कोरोना के 144 नए केस, 173 हुए ठीक

रांची, 14 जनवरी (हि.स.) । झारखंड में आज 144 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। राज्य में खुशी की बात यह है कि गुरुवार को एक भी व्यक्ति की मौत कोरोना से नहीं हुई हैं जबकि राज्य में कोरोना से 173 मरीज ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 77, बोकारो से 6, चतरा से 1, देवघर से 2, धनबाद से 9, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 27, गढ़वा 3, गोड्डा से 2, गुमला से 1, जामताड़ा से 1, खूंटी से 3, कोडरमा से 2, लातेहार से 5, लोहरदगा से 1, रामगढ़ से 2, सिमडेगा से 1, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 1 मरीज मिले हैं। राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 117384 हो गया हैं। इनमें 1327 सक्रिय केस हैं। इनमें 115009 मरीज ठीक हैं। अब तक राज्य में कोरोना से 1048 लोगों की मौत हुई हैं। वहीं झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 97.97 प्रतिशत हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in