11th-hockey-india-sub-junior-national-women39s-hockey-championship-to-be-held-in-simdega-from-10-to-21-march
11th-hockey-india-sub-junior-national-women39s-hockey-championship-to-be-held-in-simdega-from-10-to-21-march

10 से 21 मार्च तक सिमडेगा में होगी 11वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप

रांची, 21 जनवरी (हि.स.)। हॉकी इंडिया की ओर से आयोजित एवं हॉकी झारखंड ,हॉकी सिमडेगा एव जिला प्रशासन सिमडेगा के द्वारा 11वीं हॉकी इंडिया, सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2021 का आयोजन इस वर्ष झारखंड के सिमडेगा जिला में पहली बार होना तय हुआ है। यह प्रतियोगिता आगामी 10 मार्च से 21 मार्च 2021 तक एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में होगी । इस प्रतियोगिता में समस्त देश से कुल 30 टीमों के 600 से अधिक खिलाड़ी ,कोच, मैनेजर एवं ऑफिशियल स्टाफ,चयनकर्ता सामिल लेंगे। यह है कि झारखंड का सिमडेगा जिला हॉकी की पौधशाला कही जाती है यहां से 1-2 नहीं 4 दर्जन से अधिक अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हुए हैं और यहां के गांव गांव में हॉकी की प्रतिभा भरी हुई है इसी को देखते हुए यहां के नए खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से हॉकी झारखंड के अध्यक्ष श्री भोला नाथ सिंह के निवेदन पर हॉकी इंडिया ने यह प्रतियोगिता को सिमडेगा में करने का निर्णय लिया है। यह जिला के लिए बहुत ही गौरवपूर्ण क्षण होगा और चुनौती भी होगा । सिमडेगा के छह लाख से अधिक जिलावासियों के लिए यह बहुत बड़ा अवसर है कि देश के विभिन्न राज्यों से आए सैकड़ो खिलाड़िया यंहा के खेल के साथ-साथ यहां की संस्कृति, यहां के प्राकृतिक दृश्य, यंहा के पर्यटक स्थलों से रूबरू होकर अपने अनुभवों को देश के कोने कोने में प्रचार प्रसार करेंगे ।08 मार्च से ही यंहा टीमो का आगमन सुरु हो जाएगा ,जिनके लिए आवासीय व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से तैयारिया सुरु कर दी गयी है।पिछले वर्ष दिसम्बर 2020 में भी 10 वी हॉकी इंडिया जूनियर नेशनल महिला हॉकी चैम्पिनशिप 2020 का आयोजन सिमडेगा में ही होना था पर कोरोना महामारी के कारण 2020 की कोई भी प्रतिभागिताएं नहीं ही पाई। हिन्दुस्थान समाचार/वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in