09-posting-of-jharkhand-administrative-service-received-new-posting-many-officers-transferred
09-posting-of-jharkhand-administrative-service-received-new-posting-many-officers-transferred

झारखंड प्रशासनिक सेवा के प्रतिक्षारत 09 अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग, कई अधिकारियों का तबादला

रांची, 19 फरवरी (हि.स.)। झारखंड प्रशासनिक सेवा के प्रतीक्षारत नौ अधिकारियों को राज्य सरकार ने शुक्रवार को विभागीय पोस्टिंग दे दी है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अलावा कई अधिकारियों का तबादला भी किया गया है। प्रतीक्षारत पदाधिकारियों में अनिल कुमार को पलामू में बंदोबस्त पदाधिकारी, नीरज कुमार सिंह को उद्योग विभाग में अवर सचिव, मोहम्मद लियाकत अली को योजना सह वित्त विभाग में अवर सचिव, नागेंद्र पासवान को ग्रामीण विकास विभाग में अवर सचिव, रजनीश कुमार को नगर विकास विभाग में अवर सचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही जया रेचल मिंज को श्रम विभाग में अवर सचिव, राम नारायण सिंह को स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग में अवर सचिव , शीतल कुमारी को नगर विकास व आवास विभाग में पदस्थापित किया गया है। वहीं, नीतू कुमारी की सेवा ग्रामीण विकास विभाग को सौंपी गयी है। इसके अलावा जामताड़ा में पदस्थापित कार्यपालक दंडाधिकारी कंचन कुमारी भुदोलिया की सेवा नगर विकास एवं आवास विभाग को सौंपा गया है। इसके अलावा पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के कार्यपालक पदाधिकारी विवेक कुमार मेहता और कोडरमा के कार्यपालक दंडाधिकारी नरेश रजक दोनों को देवघर का कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं रांची के बुंडू कार्यपालक दंडाधिकारी सत्यम कुमार अब कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में काम करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in