(अपडेट) नक्सली हमले में घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से लाया गया रांची, मेडिका में किए गए भर्ती
(अपडेट) नक्सली हमले में घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से लाया गया रांची, मेडिका में किए गए भर्ती

(अपडेट) नक्सली हमले में घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से लाया गया रांची, मेडिका में किए गए भर्ती

रांची, 30अक्टूबर (हि.स.)। झारखंड के लोहरदगा जिले में नक्सली हमले में घायल हुए दो जवानों को हेलीकॉप्टर से रांची लाया गया। हेलीकॉप्टर खेल गांव स्थित हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद एंबुलेंस के जरिए दोनों जवानों को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिका के सलाहकार आनंद कुमार ने बताया कि दोनों जवान फिलहाल खतरे से बाहर है। दोनों का इलाज डॉक्टर मेजर रमेश दास के देखरेख में चल रहा है। उपेंद्र कुमार सिंह(58) को दाहिनी जांघ में गोली लगी हैं। जबकि अंजनी कुमार पांडेय (56) को बाएं कंधे में गोली लगी है। दोनों का ऑपरेशन शनिवार को किया जाएगा। दोनों जवान एचडीयू में भर्ती हैं। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की सुबह लोहरदगा में नक्सलियों ने आईडी ब्लास्ट करने के बाद पुलिस बल के जवानों को निशाना बनाकर फायरिंग भी की। इसके बाद पुलिस और माओवादियों के बीच सेरेदाग में मुठभेड़ हो गई। ब्लास्ट और मुठभेड़ में जिला पुलिस के जवान उपेंद्र सिंह और सैप के अरविंद पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए । उन्हें बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची लाया गया। झारखंड पुलिस के प्रवक्ता साकेत सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर अतिरिक्त बल को भेजा गया है। नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है। 2 जवानों को मेडिका में भर्ती कराया गया है। दोनों खतरे से बाहर बताए गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास/ वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in