‘मानव उत्थान सेवा समिति ने वितरित की 16435 जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सामग्री‘
‘मानव उत्थान सेवा समिति ने वितरित की 16435 जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सामग्री‘

‘मानव उत्थान सेवा समिति ने वितरित की 16,435 जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सामग्री‘

उधमपुर, 19 जनवरी(हि.स.)। मानव उत्थान सेवा समिति एक अखिल भारतीय आध्यात्मिक एवं सामाजिक पंजीकृत संस्था है, जो देश-विदेश में आत्मज्ञान प्रचार-प्रसार के साथ-साथ समाज सेवा के विभिन्न कार्य करती है। वहीं संस्था द्वारा प्रख्यात समाजसेवी सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से 3 जनवरी 17 जनवरी 2021 तक एक अभियान के तहत संपूर्ण भारतवर्ष में वृद्धाश्रम, अनाथालय, रैन बसेरा, नेत्रहीन विद्यालय, झूगी-झोंपड़ी, वालाश्रम, नारी निकेतन आदि क्षेत्र के निराश्रित व जरूरतमंद लोगों को उनकी आवश्यकतानुसार राहत सामग्री वितरित की गई। समिति द्वारा जम्मू संभाग में विभिन्न क्षेत्रों सहित पूरे भारतवर्ष में 25 राज्यों के 295 केंद्रों पर 16435 लोगों को उनकी जरूरत की सामग्री जैसे ट्रैक सूट, व्हीलचेयर, स्वास्थ्य उपकरण, हीटर, दवाईयां, चाय की केेतली, गर्म कपड़े, जूते व खाद्य सामग्री आदि वितरित किये गए। इस अभियान में मानव उत्थान सेवा समिति के संत-महात्मागण, कार्यकर्तागण तथा मानव सेवा दल के स्वयं सेवकों की अहम भूमिका रही। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान ---------hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in