हिन्दू देवी-देवताओं पर अपशब्द कहने वालों पर हो सख्त कार्रवाई: संजीव
हिन्दू देवी-देवताओं पर अपशब्द कहने वालों पर हो सख्त कार्रवाई: संजीव

हिन्दू देवी-देवताओं पर अपशब्द कहने वालों पर हो सख्त कार्रवाई: संजीव

उधमपुर, 26 अगस्त (हि.स.)। शिवसेना बाला साहब ठाकरे की उधमपुर इकाई के जिला प्रधान संजीव कुमार द्वारा एक प्रैस वार्ता के जरिए एक लड़की द्वारा देवी देवताओं पर अपशब्द व नीच टिप्पणी करने पर कड़ा रोष जताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से यह बात पता चली है कि एक लड़की ने हमारे देवी-देवताओं के बारे में जो अपशब्द और नीच घटिया शब्दांे का प्रयोग किया है, वह निदंनीय है। उन्होंने इस तरह की टिप्पणी करके लड़की ने देश के माहौल को खराब करने की कोशिश की है। शिव सेना बाला साहब ठाकरे इसे कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी। हमारे हिन्दू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। इसका यह मतलब कतई नहीं है कि कोई भी हिन्दू समाज पर गलत टिप्पणी करे। ऐसे जो लोग किसी धर्म के खिलाफ अपशब्द बोलते हैं और भवनाओं को ठेस पहुंचाते हैं। उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि उन लोगों के खिलाफ जो समाज के दुश्मन है उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए या फांसी दीजाए। इस मौके पर महासचिव डीसी शर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान अश्विनी प्रभाकर, रमेष वमा्र, राजेश वर्मा, अजित राज आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in