सहारा जागर्ती मंच संस्था द्वारा मेहताबपुर में सिलाई केन्द्र खोला गया
सहारा जागर्ती मंच संस्था द्वारा मेहताबपुर में सिलाई केन्द्र खोला गया

सहारा जागर्ती मंच संस्था द्वारा मेहताबपुर में सिलाई केन्द्र खोला गया

कठुआ, 28 सितंबर (हि.स.)। सहारा जागर्ती मंच संस्था द्वारा सोमवार को कठुआ के मेहताबपुर गॉव मे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए सिलाई केन्द्र का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में पंडित केशव कुमार गुरू जी मुख्य अतिथि के रूप् में उपस्थिति रहे। सहारा जागर्ती मंच संस्था के जिला प्रमुख अक्षय भारती ने महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि सहारा जागर्ती मंच संस्था जम्मू कशमीर के सभी तहसीलो के सिलाई केन्द्रों पर 25000 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए कार्यक्रत है। उन्होंने कहा कि जिला कठुआ में भी 100 नये सिलाई केन्द्रों पर कार्य जारी है। जल्द ही नये केन्द्र खोले जाएगे ताकी हमारी माताऐ बहने आत्मनिर्भर बन सके। इस कार्यक्रम मे सहारा जागर्ती मंच संस्था के संस्थापक संजीव कुमार सहित गांववासी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in