शिवसेना ने की सब्सिडी के बाद बंद ईकाइयों की जांच की मांग
शिवसेना ने की सब्सिडी के बाद बंद ईकाइयों की जांच की मांग

शिवसेना ने की सब्सिडी के बाद बंद ईकाइयों की जांच की मांग

बड़ी ब्राह्मणा, 17 दिसंबर (हि.स.)। शिव सेना बाला साहेब ठाकरे की जम्मू कश्मीर ईकाई ने बड़ी ब्राह्मणा की एक जेनसेट कंपनी की दो ईकाईयों के बंद होने एवं लगभग 200 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाए जाने के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए सब्सिडी हजम करने के बाद बंद हुई ईकाइयों की गुरूवार को जांच की मांग की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनीष साहनी के नेतृत्व में आज शिव सेना नेताओं ने इन ईकाईयों के निष्कासित कर्मचारियों के साथ मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। साहनी ने कहा कि कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कोरोना संकट की आड़ में उनका शोषण किया गया है। कंपनी ने लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए, सामान और मशीनरी गायब कर दिए हैं। मुख्य गेट पर ईकाई के बन्द होने का नोटिस चिपका दिया गया है। कर्मचारियों के अनुसार उन्हें पिछले तीन महीने से वेतन का भुगतान भी नहीं किया गया। कंपनी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि लगभग 200 कर्मचारी, जिनमें से अधिकांश पिछले 10 से 15 वर्षों से सेवा कर रहे थे, उनको एक ही झटके में बेरोजगार कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी कंपनियां सरकारी सब्सिडी हजम करने के बाद, बन्द कर दी जाती हैं और प्रशासन इनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर पाता। साहनी ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से अपील की है कि वे इन बंद ईकाइयों की जाँच के आदेश जारी करें। इस अवसर पर महासचिव विकास बख्शी, कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, संजीव सुदन, रजत लाहौरिया, डिंपल, सुमित शर्मा, संजीव सूदन, सुशील शर्मा, कमल कुमार भी उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in